मेरठ के एक सरकारी अस्पताल की महिला चिकित्सक के साथ लेबर रूम में साथी चिकित्सक द्वारा दुष्कर्म का प्रयास

मेरठ से गौरव अग्रवाल की रिपोर्ट

लेबर रूम में महिला चिकित्सक को साथी डॉ ने चॉकलेट दे किया प्रपोज, विरोध किया तो छेड़छाड़

यह घटना मेरठ के शहर के एक सरकारी अस्पताल की है उस अस्पताल में महिला चिकित्सक के साथ लेबर रूम में साथी चिकित्सक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने पहले महिला चिकित्सक को चॉकलेट देकर प्रपोज किया। विरोध करने पर अश्लीलता की सभी हदें पार कर दी।

महिला चिकित्सक के शोर मचाने पर आरोपित भाग खड़ा हुआ। पीड़िता ने मामले की जानकारी माता-पिता को दी। स्वजन महिला चिकित्सक को साथ लेकर देहलीगेट थाने पहुंचे, जहां पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया।
महिला चिकित्सक शहर के एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत हैं। वहीं पर डॉ विवेक भी काम करता है। महिला चिकित्सक की रात में ड्यूटी थी। वार्ड में राउंड लगाने के बाद महिला चिकित्सक लेबररूम में आ गई। आरोप है कि उनके पीछे साथी डॉ विवेक भी पहुंच गया। विवेक ने लेबर रूम की कुंडी लगा ली। उसके बाद महिला चिकित्सक को चॉकलेट देकर प्रपोज किया। विरोध करने पर महिला चिकित्सक के साथ अश्लीलता शुरू कर दी। पीड़िता कुछ समझ पाती, तब तक डाक्टर विवेक जोर-जबरदस्ती करने लगा।महिला चिकित्सक ने शोर मचा दिया। उसके बाद विवेक लेबर रूम की कुंडी खोलकर फरार हो गया। सीएमएस मनीषा और अन्य डाक्टरों को भी मामले की जानकारी से अवगत कराया गया।

इसके बाद ड्यूटी पूरी करने पर पीड़ित महिला चिकित्सक को परिवार के लोग घर लेकर लौटे। इसी बीच यूपी-112 पर काल कर मामले की जानकारी दे दी गई थी। बुधवार की सुबह ही महिला चिकित्सक ने थाना पहुंचकर मुकदमा कायम कराया। सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि महिला चिकित्सक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर 161 सीआरपीसी के बयान दर्ज कराए जा चुके हैं। आरोपित चिकित्सक की धरपकड़ को दबिश डाली जा रही है। पीड़िता रिटायर्ड पुलिस अफसर की बेटी हैं। उन्होंने मामले की जानकारी एसएसपी और एडीजी को भी दी है।

मामले में पुलिस का कहना है कि अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले ली गई है। वारदात के बाद से आरोपित डॉ विवेक ड्यूटी छोड़कर फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस दबिश डाल रही है। आज महिला चिकित्सक का कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा। विभाग भी डॉ के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। आरोपित संविदा पर तैनात है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *