वीएस चौहान की रिपोर्ट
उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अयोध्या में बनने जा रहे भगवान श्रीराम के मंदिर के निर्माण के लिए सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी से 15 फरवरी के बीच राम सेवक घर घर आएंगे। इस पुनीत कार्य में हर व्यक्ति अपनी क्षमतानुसार 10 रुपये से लेकर एक हजार रुपये का सहयोग अवश्य करे। इसके लिए कूपन जारी किए गए हैं। गुरूवार को सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश के जरिए सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गनिर्देशन में अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो चुका है।

भगवान राम करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रतीक हैं। विश्व में जहां जहां भी भगवान राम के भक्त है, वो अपनी क्षमतानुसार मंदिर निर्माण के लिए कुछ न कुछ सहयोग जरूर दें। Shri राम नाम के इस महायज्ञ में अपनी श्रद्धा समर्पित कर सभी लोग पुण्य कमा सकते हैं। जिस प्रकार रामसेतु निर्माण के लिए एक गिलहरी तक ने योगदान किया था। श्री राम मंदिर के निर्माण कार्य में ठीक उसी प्रकार लोग भी आगे आएंगे। आज मकर संक्राति से 15 फरवरी तक राम सेवक घर घर आएंगे। रामायणकाल की गिलहरी के मनोभाव से इस पुनीत कार्य में सहयोग जरूर किया जाए।
