अगले तीन दिन प्रदेश में चटख धूप खिलने के साथ तपिश बढ़ सकती है।

VSCHAUHAN for NEWS EXPRESS INDIA

उत्तराखंड में होली पर मौसम का मिजाज बदला बदला रहा।पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी दर्ज की गई। हालांकि, इसके बाद मौसम शुष्क हो गया और चटख धूप खिली।

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन प्रदेश में चटख धूप खिलने के साथ तपिश बढ़ सकती है। इस दौरान तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है।

मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में 30 डिग्री सेल्सियस के करीब अधिकतम तापमान है। 13 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। जिससे मैदानी क्षेत्रों में तपिश बढ़ सकती है। ज्यादातर इलाकों में तापमान में वृद्धि होने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *