खुद को इनकम टैक्स डायरेक्टर बताकर निम्स के चेयरमैन को रेप केस में फंसाने की धमकी: चेयरमैन की डॉक्टर पत्नी से 14.32 लाख हड़पे.

Nimis Kumar for NEWS EXPRESS INDIA

निम्स यूनिर्वसिटी के चेयरमैन डॉक्टर बीएस तोमर की पत्नी डॉक्टर शोभा तोमर के साथ 14 लाख 32 हजार रुपए की धोखाधड़ी हुई है। आरोपी ने खुद को आयकर विभाग डायरेक्टर सुमंत सिन्हा बताकर शोभा तोमर से बात की। आरोपी ने फोन पर कहा कि डॉ बीएस तोमर ने एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। इसके सबूत मेरे पास हैं। वह तोमर से बदला लेना चाहता है। शोभा तोमर ने पुलिस को बताया कि उस फोन कॉल से डर गईं। आरोपी ने पैसों की डिमांड की।

कहा- एक व्यक्ति आएगा, उसे रुपए दे दें। इसके बाद 13 से 21 जुन तक एक व्यक्ति मिलने आया और रुपए लेकर चला जाता। इसके बाद भी जब ब्लेकमैलर ने सबूत नहीं दिए को शोभा तोमर ने थाने में मामला दर्ज करवाया।

रिपोर्ट में बताया गया कि 12 जून दोपहर 3 से 4 बजे के बीच शोभा तोमर के मोबाइल पर पहली बार ब्लैकमेलर का कॉल आया था। इसके बाद 13 जून को शोभा तोमर दिल्ली पहुंच गई। जहां पर आरोपी ने शोभा तोमर के लिए दिल्ली में होटल ला-सफायर महीपालपुर एक्सटेंशन में कमरा बुक कर रखा था। उसी दौरान आरोपी ने फोन कर कहा- वह एक आदमी को भेज रहा है। जिसे 75 हजार रुपए कैश दे। थोड़ी देर में उसके पास सबूत लेकर वह खुद आ जाएगा। इस पर एक व्यक्ति आया वह पैसा लेकर चला गया। इसके बाद आरोपी का फोन नहीं आने पर शोभा तोमर जयपुर लौट आई।

13 जून से 21 जून तक एक व्यक्ति को दे रही थी शोभा पैसा
डॉक्टर शोभा तोमर ने पुलिस को बताया कि दिल्ली से लौटने के बाद 13 जून से 21 जून तक आरोपी हर दिन फोन कर के कहता कि उसे पैसा चाहिए। वह उस व्यक्ति को पैसा देने लगी। शोभा का कहना कि वह इतनी डर गई थी की आरोपी द्वारा भेजे गए व्यक्ति को हर दिन पैसा दे दिया करती थी।

6 दिन घर पर आकर रुपए ले गया युवक

  • 14-06-2022 को 1,60,000
  • 15-06-2022 को 1,40,000
  • 16-06-2022 को 2,50,000
  • 18-06-2022 को 3,75,000
  • 20-06-2022 को 3,00,000
  • 21-06-2022 को 1,32,000
  • पति के खिलाफ कोई सबूत नहीं दिए

    उसके बावजूद भी उस व्यक्ति ने शोभा तोमर को बीएस तोमर के खिलाफ कोई सबूत नहीं दिए। तक शोभा तोमर को शक हुआ कि वह व्यक्ति उससे झूठ बोलकर पैसा ले रहा है। डर के कारण उस व्यक्ति के कहे अनुसार कॉल की डीटेल भी डिलीट कर दी गई। 14लाख 32हजार देने के बाद डॉक्टर शोभा तोमर ने मोती डूंगरी थाने में पहुंच कर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस भी शोभा की दी गई जानकारी की जांच कर रही है। क्या वास्तव में कोई धोखाधड़ी हुई है या फिर कुछ और बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *