भारत में अपने प्रेमी से मिलने खतरनाक जानवरों से भरे सुंदरबन डेल्टा को पार करके पश्चिम बंगाल आ गईं। शादी भी कर ली, अब गिरफ्तार. पढ़ें सनसनीखेज दास्तां.

VSCHAUHAN for NEWS EXPRESS INDIA

यह इश्क नहीं आसान, यह आग का दरिया, जिसे तैर कर बाहर जाना है इस कहावत को सही ठहराते हुए एक लड़की अपने प्यार की खातिर खतरनाक जानवरों से भरे सुंदरवन में एक घंटा नदी में तैर कर भारत में अपने प्रेमी के पास पहुंची.

प्यार जो न कराए कम है। बांग्लादेश से भारत आई 22 साल की कृष्णा मंडल की कहानी सुनकर आप यही कहेंगे। वे भारत में अपने प्रेमी से मिलने जानवरों से भरे सुंदरबन डेल्टा को पार करके पश्चिम बंगाल आ गईं। शादी भी कर ली, लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस उन्हें वापस बांग्लादेश भेजने की तैयारी कर रही है।

कृष्णा मंडल की कुछ समय पहले फेसबुक के जरिए भारत में रहने वाले आशिक मंडल से दोस्ती हुई थी, जो प्यार में बदल गई। उन्होंने शादी का फैसला कर लिया। कृष्णा के पास पासपोर्ट नहीं था इसलिए उसे भारत में एंट्री नहीं मिल रही थी। परेशान होकर उसने सुंदरबन डेल्टा तैरकर भारत आने का फैसला किया।

पत्नी गिरफ्तार, पति परेशान
कृष्णा लगभग एक घंटे नदी में तैरीं और भारत की सीमा में पहुंची। उसने पिछले हफ्ते कोलकाता के मंदिर में शादी कर ली। पुलिस को खबर लगी तो कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों का कहना है कि उसके पास भारत आने के जरूरी दस्तावेज नहीं हैं। उसे बांग्लादेश बॉर्डर पर अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। अब कृष्णा का पति आशिक मंडल काफी परेशान है और कानूनी मदद लेने की सोच रहा है।

पहले भी हो चुकी है इस तरह की घुसपैठ
यह पहली बार नहीं है जब किसी ने इस तरह सुंदरबन को तैरकर भारत में घुसपैठ की हो। इस साल की शुरुआत में भी एक युवक चॉकलेट खरीदने के लिए ऐसे ही भारत में घुसा था। तब अदालत ने उसे 15 दिन की जेल की सजा सुनाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *