अचानक परिजन जाग गए, उधर बरेली में घर की छत पर हो रहा था ईलू-ईलू, फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर.

Nimis Kumar for NEWS EXPRESS INDIA

यूपी के बरेली में रहने वाले प्रेमी जोड़े के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग में घर वाले रोड़ा बन गए। जिसके चलते परेशान प्रेमी प्रेमिका ने मिलने के लिए रात के अंधेरे का सहारा लिया। जिसके तहत नियत समय पर प्रेमी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। दोनों के बीच अभी प्रेम मिलाप शुरू हुआ था कि आहट सुनकर लड़की के स्वजन जाग गए। परिजन छत पर पहुंच गए। परिजनों को आता देख युवती ने तो छत से नीचे छलांग लगा दी।जबकि प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया।

दरअसल युवक युवती दोनों ही एक संप्रदाय के है। दोनों के बीच पिछले पांच सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनो निकाह की जिद पर अड़े है। लेेकिन लड़के के पिता इस रिश्ते के लिए राजी नहीं है। जबकि लड़की पक्ष के लोग तैयार है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनो पक्ष थाने पहुंचे थे। जहां पुलिस ने दोनों पक्षों से यह कहते हुए समझौता कर लिया कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते। इसके साथ ही दोनों ने कहा कि अब वह एक दूसरे से मिलेंगे नहीं।

गुपचुप तरीके से मिलते-जुलते रहे

आरोप है कि बावजूद गुपचुप रूप से दोनों मिलते-जुलते रहे। रविवार की रात लड़का प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया और एक बार फिर से बखेड़ा खड़ा हो गया। छत से कूदने के चलते प्रेमिका की हालत गंभीर है। इंस्पेक्टर बारादरी नीरज मलिक ने पूरे मामले में कार्रवाई की जा रही है।

धुनाई कर किया पुलिस के हवाले

जिसके बाद परिजनों ने युवक को छत पर ही पकड़ लिया।उसकी जमकर धुनाई की।इसके बाद परिजनों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *