दिल्ली और यूपी उत्तराखंड समेत इन राज्यों में कब तक शीत लहर.

Saurabh CHAUHAN for NEWS EXPRESS INDIA

उत्तर भारत इन दिनों शीतलहर के प्रकोप में है। पिछले कुछ दिनों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और यूपी उत्तराखंड के कई इलाकों में ठंड में इजाफा हुआ है। ठंड का असर इस कदर है कि लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं। बेकाबू होती ठंड के बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो अगले कुछ दिन में ठंड कम होने की संभावना है।

उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली। दिन में धूप खिलने के बाद शाम होते-होते बादलों ने डेरा डाल दिया। इस दौरान सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। देर रात तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार बने हुए थे। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पहाड़ों में हल्की बर्फबारी और मैदानों में बूंदाबांदी की संभावना बन रही है।

सोमवार को उत्तर भारतीय इलाकों में सुबह की शुरुआत हाड़ कंपा देने वाली ठंड से हुई। ये सिलसिला पिछले कुछ दिनों से जारी है। सोमवार सुबह राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में कई स्थानों पर दिन में भी शीतलहर चल रही है। सिर्फ दिल्ली ही नहीं उत्तर भारत के राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों में भी कड़ाके की ठंड हो रही है।

मौसम विज्ञानियों ने अनुमान लगाया है कि अगले दिनों के दौरान राज्यों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली के कुछ इलाकों में अत्यधिक ठंड की स्थिति कम होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, ताजा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 21 जनवरी से उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है।देश की राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड के कारण घना कोहरा छाया हुआ है। इससे इतर सोमवार को वायु गुणवत्ता भी बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *