बुल्ली बाई ऐप मामले में शुक्रवार को उत्तराखंड से चौथी गिरफ्तारी.

VSCHAUHAN for NEWS EXPRESS INDIA

मुंबई पुलिस ने बुल्ली बाई ऐप मामले में शुक्रवार को उत्तराखंड से चौथी गिरफ्तारी की है। मुंबई साइबर पुलिस ने कोटद्वार के शिब्बूनगर से 21 साल के एक युवक को उसके घर से गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें से दो उत्तराखंड से और एक बेंगलुरु से पकड़ा गया था।

बता दें कि बुल्ली बाई ऐप से  महिलाओं की तस्वीर ऑनलाइन पोस्ट कर उन्हें बदनाम किया जा रहा था। पुलिस ने यह भी दावा किया कि आरोपियों ने अपने ट्विटर हैंडल में सिख समुदाय से संबंधित नामों का इस्तेमाल किया, जिससे कि लोगों को गुमराह किया जा सके। साथ ही आरोपियों की पहचान न हो पाए।

अब तक किन लोगों की हुई गिरफ्तारी
बुली बाई ऐप मामले में मामले में अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बुली बाई एप मामले में उत्तराखंड से मयंक रावल (21), श्वेता सिंह को उत्तराखंड के ही रुद्रपुर से गिरफ्तार किया गया था। वहीं इंजीनियरिंग के छात्र विशाल कुमार झा (21) को सोमवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था। अब उत्तराखंड से ही एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।

इससे पहले मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले ने जानकारी दी थी कि मुंबई पुलिस ने दो जनवरी को ऐप के बारे में शिकायत मिलने के मुकदमा दर्ज किया है। जांचकर्ताओं ने ऐप और संबंधित ट्विटर हैंडल का तकनीकी विश्लेषण शुरू किया।

उत्तराखंड से गिरफ्तार की गई 18 वर्षीय महिला श्वेता
इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दावा किया था कि उत्तराखंड से गिरफ्तार की गई 18 वर्षीय महिला श्वेता सिंह ही मुख्य आरोपी है। इसने ही ऐप का ट्विटर हैंडल बनाया था। उन्होंने दावा किया कि श्वेता सिंह ने 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की है और वह इंजीनियरिंग करने की योजना बना रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *