विधानसभा खटीमा में कुमाऊं मंडल की भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का समापन. नितिन गडकरी और सीएम धामी शिरकत करेंगे.गढ़वाल मंडल की यात्रा समापन पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह शिरकत करेंगे.पढ़ें पूरी खबर.

VS CHAUHAN for NEWS EXPRESS INDIA

केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज मंगलवार को मुख्यमंत्री धामी के विधानसभा क्षेत्र खटीमा में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम में भाग लेंगे। वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक भी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री सोमवार को खटीमा में ही थे। पार्टी ने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में अलग-अलग तिथियों पर विजय संकल्प यात्रा का शुरुआत की थी।

चरणबद्ध ढंग से यात्राएं आगे बढ़ीं। कुमाऊं मंडल की यात्रा मंगलवार को खटीमा पहुंचकर संपन्न हो जाएगी, जबकि गढ़वाल मंडल की यात्रा छह जनवरी को उत्तरकाशी में संपन्न होगी। वहां केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जनसभा को संबोधित करेंगे।

चार विस क्षेत्र में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा आज से 
टिहरी जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा आज (मंगलवार) से शुरू होगी। आज धनोल्टी और टिहरी विधानसभा क्षेत्र में विजय संकल्प यात्रा प्रवेश करेगी। जबकि पांच जनवरी को घनसाली और प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र में यात्रा का स्वागत किया जाएगा।

पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने बताया यात्रा में अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शौर्य डोभाल, पूर्व मंत्री व अल्मोडा के सांसद अजय टम्टा, टिहरी सांसद माल राज्य लक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी शिरकत करेंगे।

बताया कि आज विजय संकल्य यात्रा सुवा खोली होते हुए रौतूकीबेली पहुंचेगी और थत्यूड़ में जनसभा की जाएगी। चंबा में रोड शो के बाद जनसभा का आयोजित होगी। इसके बाद नई टिहरी में रोड शो होगा। बुधवार को रैली टिपरी होते हुए गोडोलिया पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *