क्या -क्या गूगल पर नहीं सर्च करना चाहिए नहीं तो आप को जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।

VS CHAUHAN for NEWS EXPRESS INDIA

Google का इस्तेमाल तो हम सभी करते हैं। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां से आपको किसी भी सवाल का जवाब मिल सकता है। लेकिन कई बार यूजर्स इस पर ऐसी चीजें सर्च करते हैं जो उन्हें परेशानी में डाल सकते हैं। हालांकि, गूगल सिक्योरिटी को लेकर बेहद ही सतर्क रहता है। सिक्योरिटी को लेकर कंपनी की अपनी अलग पॉलिसी है जिसे वो एग्रेसिवली फॉलो करता है।

आप एक स्मार्टफोन यूजर हैं तो आपको पता होगा गूगल कितने काम का सर्च इंजन है। इस पर न सिर्फ आप अपने देश की बल्कि दुनिया भर की हर जानकारी हासिल कर सकते हैं। वैसे तो गूगल काफी जरूरी और सबसे पॉपुलर सर्च इंजन है लेकिन इसका इस्तेमाल आप को जेल भी पहुंचा सकता है। दरअसल कुछ लोग कई बार गलती से ऐसा कुछ इस पर सर्च कर लेते हैं जो विवाद पैदा कर सकता है और उन्हें जेल भी पहुंचा सकता है। अगर आप गूगल पर आए दिन नई नई चीजें सर्च करते हैं.

आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें गूगल पर नहीं सर्च करना चाहिए नहीं तो आप को जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वह टॉपिक्स जिनके बारे में आपको गूगल पर कभी भी सर्च नहीं करना चाहिए।

टेररिज्म एक्टिविटीज
अगर आप गूगल पर अक्सर टेररिज्म एक्टिविटीज सर्च करते हैं तो ऐसा करना फौरन बंद कर दीजिए। दरअसल देश की खुफिया एजेंसी सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क रहती हैं और अगर उन्हें पता चलता है कि कोई व्यक्ति बार-बार ऐसी एक्टिविटीज को सर्च कर रहा है तो उनका शक उस व्यक्ति पर जाता है और ऐसे व्यक्ति की दिक्कतें बढ़ सकती हैं फिर चाहे वह कोई गलत काम कर रहा हूं या फिर नहीं लेकिन यह चीजें उसे जेल पहुंचा सकती हैं। ऐसे में इन सारी चीजों को गूगल पर कभी भी सर्च नहीं करना चाहिए।

चाइल्ड पॉर्नोग्राफी
चाइल्ड पॉर्नोग्राफी को लेकर दुनिया भर में सख्त नियम कानून बनाए गए हैं और अगर आप भी इसे गूगल पर सर्च करने की कोशिश करेंगे तो आप के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में कार्यवाही की जा सकती है। अगर आप ऐसी चीजें सर्च करते हैं तो ऐसा ना करें क्योंकि आपको जेल की हवा खानी पड़ सकती है।

पायरेटेड कंटेंट
अगर आप गूगल पर किसी फिल्म या फिर किसी अन्य चीज का पायरेटेड कंटेंट सर्च कर रहे हैं तो ऐसा करना आप को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा सकता है ऐसे में आपको गूगल पर पायरेटेड कंटेंट सर्च नहीं करना चाहिए क्योंकि इसे लेकर काफी सख्त नियम देश और दुनिया भर में बने हुए हैं।

किसी पीड़िता का नाम और फोटो शेयर करना- किसी ऐसी पीड़िता की फोटो या नाम को शेयर करना जिसके साथ छेड़छाड़ या दुर्व्यवहार हुआ, गैरकानूनी है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा जजमेंट दिया गया था कि कोई भी व्यक्ति प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक या सोशल मीडिया आदि पर किसी भी ऐसी महिला की फोटो पोस्ट नहीं करेगा। ऐसा करने पर आपको जेल जाना पड़ सकता है।

गर्भपात- अगर आप गूगल पर यह सर्च करते हैं कि गर्भपात कैसे करना है तो यह गैरकानूनी होता है। ऐसा करने से आपको जेल जाना पड़ सकता है।

प्राइवेट फोटो और वीडियो- सिर्फ गूगल ही नहीं बल्कि किसी की भी फोटो या वीडियो बिना किसी के परमीशन के शेयर करना अपराध है। इससे आपको जेल जाना पड़ सकता है।
बम का प्रोसेस- अगर आप गूगल पर यह सर्च कर रहे हैं को बम कैसे बनाया जाता है तो आपको जेल जाना पड़ सकता है। ऐसा करने पर आपके कंप्यूटर या लैपटॉप का आईपी एड्रेस सीधा सुरक्षा एजेंसियों तक पहुंच जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *