क्षेत्रीय पार्टी उत्तराखंड क्रांति दल ने पहले चरण में 16 प्रत्याशियों की सूची जारी की.

Rajender Singh for NEWS EXPRESS INDIA

उत्तराखंड में पहाड़ों में बर्फबारी के बाद जहां  ठंड बढ़ गई है लेकिन जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं सियासी गर्मी बढ़ने लगी है. आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दल दमखम से तैयारी में जुट गए हैं.इसी क्रम में सभी राजनीतिक दल उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया पर भी विशेष ध्यान  दे रहे है. ताकि आगामी चुनाव जिताऊ और टिकाऊ कैंडिडेट पर दांव खेला जा सके। इसी क्रम में उत्तराखंड की क्षेत्रीय पार्टी उत्तराखंड क्रांति दल में भी पहले चरण में 16 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जारी सूची के अनुसार पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट देवप्रयाग से चुनाव लड़ेंगे। तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की विधानसभा सीट डोईवाला से यूकेडी के प्रत्याशी शिव प्रसाद सेमवाल चुनाव लड़ेंगे।

पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट – देवप्रयाग
पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी – द्वाराहाट सीट
शिव प्रसाद सेमवाल – डोईवाला
मोहन काला – श्रीनगर से
ऊषा पंवार – धनौल्टी
एपी जुयाल – लैंसडाउन
भानु प्रकाश जोशी – अल्मोड़ा
मनोज डोबरियाल – काशीपुर
शांति प्रसाद भट्ट – यमकेश्वर
गजपाल सिंह रावत – केदारनाथ
अनिल डोभाल – रायपुर
मोहन सिंह असवाल – ऋषिकेश
अनिरूद्ध काला – देहरादून कैंट
विरेंद्र सिंह रावत – चौबट्टाखाल
ऊर्मिला मेहर – टिहरी
जीवन सिंह नेगी -किच्छा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *