पीएम मोदी की रैली में बड़ी संख्या में जुटी भीड़, इस एक बात से जीत लिया उत्तराखंडियों का दिल. पढ़िए पूरी खबर.

VS CHAUHAN for NEWS EXPRESS INDIA

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देहरादून में जनता को संबोधित किया। इस दौरान रैली में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत में ही प्रदेशवासियों का दिल जीत लिया। पीएम ने गढ़वाली भाषा में अपने संबोधन की शुरुआत कर प्रदेशवासियों की कुक्षलक्षेम पूछी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का सभी दाणा सयानो, दीदी भूलियो, चची और भय बहणों, आप सभी छ मेरा प्रणाम। 

पिछले पौने दो महीने में प्रधानमंत्री तीसरी बार उत्तराखंड पहुंचे, लेकिन इस बार उनका यह दौरा राजनीतिक था। संबोधन से पहले पीएम मोदी ने 18 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा को चुनावी वैतरणी पार करने के लिए मोदी मैजिक की दरकरार है। इसके लिए भाजपा ने आज पीएम मोदी की रैली के लिए पूरी ताकत झोंक दी। पार्टी ने तीन लाख लोगों को निमंत्रण पत्र बांटे थे। वहीं पार्टी का लक्ष्य था कि रैली में करीब एक लाख लोगों को जुटाया जा सके। रैली में पहुंचे कार्यकर्ता जोश और उत्साह से भरपूर नजर आए।

बीते 5 वर्षों में उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकार ने एक लाख करोड़ रुपये से अधिक परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। यहां की सरकार इन्हें धरातल पर उतार रही है।

21वीं सदी के इस कालखंड में कनेक्टिविटी का एक ऐसा महायज्ञ चल रहा है जो भारत को विकसित देशों की संख्या में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कोरोनाकाल में उत्तराखंड में 50 से अधिक नए ऑक्सीजन प्लांट लगे हैं। आज प्रदेश में नए मेडिकल कॉलेज, आईआईटी, आईआईएम, भावी पीढ़ी के भविष्य को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम मोदी तपस्वी की तरह देश की सेवा कर रहे हैं। सिंह अपने गुण और अपने पराक्रम से खुद अपना शासन प्राप्त करता है, यह कहावत पीएम पर फिट बैठती है। आज संपूर्ण विश्व मोदी के प्रयासों की सराहना कर रहा है।

आज सरकार इस बात का इंतजार नहीं करती की लोग समस्या लेकर आएंगे। आज सरकार सीधे नागरिकों के पास जाती है। एक समय था कि उत्तराखंड में सवा लाख घरों में नल से जल पहुंचता था। आज सात लाख से ज्यादा घरों में जल पहुंच रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *