ज्यादातर लोग सर्दियों में मुनक्का खाते हैं।जानते हैं मुनक्के के फायदे।

VS CHAUHAN

मुनक्का सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। ज्यादातर लोग सर्दियों में मुनक्का खाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये तासीर में गर्म होते हैं। किशमिश की तरह दिखने वाला मुनक्का, किशमिश से कही ज्यादा फायदेमंद होता है। ये लाल और बड़े अंगूर को सुखाकर तैयार किया जाता है और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। मुनक्का खाना इसलिए भी फायदेमंद है क्योंकि यह एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करती है और इसमें सोडियम भी कम होता है। यह कई रोगों में दवाई के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं मुनक्के के फायदे।

  • आंखों के लिए भी मुनक्का बेहद फायदेमंद होता है। इसमें बीटा कैरोटीन मौजूद होता है। इसका रोज सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है। मुनक्का को रात में भिगो कर रख दें और सुबह उठकर इसका सेवन करें।
  • अगर आपको कब्ज की समस्या है तो सुबह खाली पेट मुनक्का खाना चाहिए। इससे कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी। दरअसल पेट में मुनक्का पानी को सोख सकता है और फिर कब्ज की परेशानी को दूर कर देता है। इसमें मौजूद फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से पाचन तंत्र भी मजबूत बनता है। इसके अलावा गैस की समस्या और मूत्र मार्ग में बाधादि समस्याओं को भी दूर भगाता है।
  • मुनक्के का सेवन करने से आपके दांतों की समस्या भी कम हो सकती है। मुनक्के का एक और बड़ा लाभ यह है कि इसमें एक फाइटोकेमिकल होता है जिसे ओलेनोलिक एसिड कहा जाता है यह सभी प्रकार की दंत समस्याओं के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करता है। यदि आप दाँतों की किसी भी समस्या से परेशान है तो मुनक्का खाने से ये समस्याएं ठीक हो सकती है। मुनक्का मुँह में बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करता है।
  • मुनक्का का रोजाना सेवन करने से इम्यूनिटी और एनर्जी बढ़ती है। इसको दूध में भिगोकर खाने से सेहत को इसके फायदे और भी ज्यादा मिलते हैं। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है और वीकनेस दूर होती है।
  • मुनक्का में आयरन भरपूर मात्रा में होता है जो खून की कमी की वजह से होने वाली बीमारी एनीमिया को दूर करने में मदद कर सकता है। महिलाओं को अक्सर एनीमिया की शिकायत रहती है। लिहाजा उन्हें मुनक्का जरूर खाना चाहिए। 4-5 मुनक्के को रातभर में पानी में भिगोकर रखें और अगले दिन सुबह खाली पेट खा लें।
  • मुनक्का के सेवन से नींद न आने जैसी समस्या खत्म होती है। यदि आपको नींद नहीं आती है तो आप मुनक्का खा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *