यूपी के इन 10 राजनेताओं ने भी जाति की दीवार तोड़ रचाई शादी. पढ़िए पूरी खबर.

VS CHAUHAN KI REPORT

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव की सरगर्मी बढ़ने के साथ ही प्रदेश की राजनीति में सक्रिय राजनेताओं की निजी जिंदगी भी चर्चा में आ रही है। दरअसल राज्य में कई नेता ऐसे हैं जिन्होंने प्रेम विवाह किया है।

वहीं इनमें मुलायम सिंह यादव(Mulayam Singh Yadav) और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) जैसे कई राजनेता ऐसे भी हैं जिन्होंने जाति धर्म की दीवार तोड़ लव मैरिज की। आइए डालते हैं यूपी के उन नेताओं पर एक नजर जिन्होंने जाति के बाहर प्यार किया और उसे मुकम्मल भी किया।

संजय सिंह अमेठी राजघराने के हैं। सालों तक कांग्रेस में रहे। केंद्र और राज्य में मंत्री भी रहे। संजय सिंह अब बीजेपी में हैं। संजय सिंह ने दो शादियां की। उनकी दूसरी पत्नी अमीता मोदी हैं। अमीता गैर राजपूत हैं।

निर्दलीय विधायक और सुर्खियों में रहने वाले अमनमणि त्रिपाठी ने दो शादियां की हैं। पहली शादी उन्होंने राजपूत परिवार से संबंध रखने वालीं सारा सिंह से की थी। बाद में अमनमणि पर उन्हीं की हत्या का आरोप भी लगा।

जितिन प्रसाद ब्राह्मण परिवार से हैं। उन्होंने पत्रकार रहीं नेहा सेठ संग लव मैरिज की है। नेहा गैर ब्राह्मण परिवार से संबंध रखती हैं।

मुलायम सिंह यादव के भतीजे और शिवपाल यादव के बेटे आदित्य भी राजनीति में हैं। उन्होंने राजपूत परिवार की राजलक्ष्मी से शादी रचाई है।

जौनपुर से बसपा सांसद रहे धनंजय सिंह ने तीन बार शादी की। उनकी तीसरी पत्नी श्रीकला रेड्डी हैं। दोनों ने इंटरकास्ट लव मैरिज की है.

इलाहाबाद दक्षिणी से बीजेपी विधायक और यूपी सरकार में स्टाम्प और नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता वैश्य परिवार से हैं। उन्होंने ब्राह्मण परिवार की अभिलाषा मिश्रा से प्रेम विवाह किया है।

राजपूत परिवार की अपर्णा सिंह बिष्ट ने मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव से शादी की है। दोनों ने लव मैरिज की थी।

7रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह राजपूत हैं। उन्होंने पंजाब के सिख बिरादरी से संबंध रखने वाले अंगद सिंह से शादी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *