भारत में कई ऐसी जगहें,एलियंस की वजह से तो कई भूतों की वजह से रहस्यमयी मानी जाती हैं।

VS CHAUHAN KI REPORT

भारत में कई ऐसी जगहें हैं जो रहस्यों से भरी हुई हैं। कई जगहें एलियंस की वजह से तो कई भूतों की वजह से रहस्यमयी मानी जाती हैं। इन जगहों से जुड़ा रहस्य क्या है? इसका जवाब आज तक विज्ञान भी नहीं खोज पाया। भारत की इमारतें ना जाने कितने दशकों के इतिहास को संजोए बैठी हैं। भारत जितना ऐतिहासिक है, उतना रहस्यमय भी है। आज आपको देश की कुछ ऐसी ही रहस्यमयी जगहों के बारे में बताते हैं…

शापित गांव 

राजस्थान के कुलधरा गांव की आबादी कभी 1500 हुआ करती थी, लेकिन एक दिन रातों रात सभी लोग गायब हो गए। तब से लेकर आज तक कोई उस गांव में नहीं बस पाया है। लोग दावा करते हैं कि यह गांव करीब 200 सालों से वीरान पड़ा है। यह गांव जैसलमेर से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह गांव 1291 में पालीवाल पंडितों द्वारा बसाया गया था। एक दिन अचानक लोग रात में गायब हो गए, तब से ही इस गांव को भुतहा मान लिया गया। तब से ही लोग इस गांव को भुतहा कहते हैं। लेकिन लोग कहां चले गए यह रहस्य आज तक बना हुआ है।

दमस बीच

गुजरात के समुद्री तट पर स्थित दमस बीच भी रहस्य से भरा हुआ है। यहां पर हमेशा पर्यटक आते रहते हैं। पर्यटक इस बीच का जमकर लुत्फ उठाते हैं, लेकिन स्थानीय लोगों की बातें सुनने के बाद अच्छे-अच्छों की रूह कांप जाती है। स्थानीय लोगों का दावा है कि इस बीच पर अदृ्श्य ताकतें रहती हैं। सूर्य के अस्त होने के बाद इस बीच पर चीखने-चिल्लाने की आवाज़ें सुनाई देती है। किसी समय यहां कब्रें हुआ करती थीं।

डी.सूजा चॉल

डी.सूजा चॉल, महिम, मुंबई में स्थित है। दावा किया जाता है कि इस चॉल के आस-पास एक भूतनी की आत्मा भटकती है। यह करीब 25 साल पहले इसी चॉल में रहती थी। वह एक रात कुंएं पर पानी भरने गई थी गलती से कुएं में गिर गई और मर गई। फिलहाल अब यह कुआं बंद कर दिया गया है। लोगों का दावा है कि तब से ही उसकी आत्मा चॉल में भटक रही है।

जी.पी ब्लाक

मेरठ के इस इलाके के बारे में कई रहस्य हैं। बताया जाता है कि यहां लाल रंग की साड़ी पहनकर एक औरत कभी बिल्डिंग के ऊपर तो कभी बिल्डिंग से बाहर आते हुए दिखती है। कुछ लोगों का दावा है कि यहां चार लड़कों को घर में टेबल पर बीयर पीते भी देखा गया है। इन अजीबो-गरीब घटनाओं की वजह से लोगों ने अब इसके अंदर नहीं जाते हैं।

दिल्ली कैंट

दिल्ली कैंट से जाने वाले लोग अजीबो-गरीब दावा करते हैं। उन लोगों का दावा है कि यहां से जाने पर सफेद साड़ी पहने एक लड़की दिखाई देती है और वो लोगों से लिफ्ट मांगती है। अगर कोई लिफ्ट नहीं देता है, तो वह उसके पीछे दौड़ती है।

भारत में कई तरह की रहस्यमयी झीलें हैं, जो खास विशेषता लिए हुए हैं। ऐसी ही एक झील है, जो अपनी रहस्यमयी घटनाओं के कारण आकर्षण का केंद्र बनी रहती है।

यह झील भारत और म्यांमार की सीमा के पास है, जिसे ‘लेक ऑफ़ नो रिटर्न’ के नाम से जाना जाता है। इस झील के बारे में कहा जाता है कि जो यहां जाता है, वापस लौटकर नहीं आया है।
इस झील के नाम के पीछे भी यही कहानी है। यह कहानी द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़ी हुई है। अमेरिका ने इस जगह को समतल जमीन समझकर हवाई जहाज़ों की आपातकालीन लैंडिंग करा दी थी।
इसके बाद हवाई जहाज़ों में बैठे अमेरिका के कई कर्मचारी और पायलट अचानक गायब हो गए, तभी से इसे ‘Lake Of No Return’ कहा जाता है। एक और कहानी है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जब जापानी सैनिक वापस लौट रहे थे, तभी वे रास्ता भटक गए और वे जैसे ही झील के पास आए तो वहां की रेत में धंसते चले गए फिर रहस्यमय तरीके से गायब हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *