Vipin Kumar KI REPORT
हरिद्वार में राहगीरों को अश्लील इशारे करने वाली पांच महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिलाओं पर आरोप लगा है कि वे यहां से गुजर रहे लोगों को जिस्मफरोशी के लिए उकसा रही थी। सभी के खिलाफ फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ये मामला हरिद्वार रेलवे स्टेशन के बाहर का है। दरअसल, इन सभी महिलाओं पर आरोप लगा है कि ये वहां से गुजर रहे लोगों के सामने अश्लील इशारे कर रही थी। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उन्हें कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। शहर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि महिलाएं हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों की रहने वाली हैं। उनके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हेमलता, उपनिरीक्षक लक्ष्मी मनोला, कांस्टेबल सौरभ नौटियाल, सुमित व अनीता शामिल रहे।