उबले हुए अंडे कितने समय तक खाए जा सकते हैं? क्या अधिक समय होने पर नुकसानदायक भी हो सकते हैं.

VSCHAUHAN KI REPORT

उबले हुए अंडों का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके अंदर कैल्शियम और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उबले हुए अंडे कितने समय तक खाए जा सकते हैं। अगर नहीं तो चलिए जानते हैं।

संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे, यह स्लोगन आज से नहीं बल्कि दशकों से चला आ रहा है। आज दुनिया भर में लोग अंडों का सेवन करते हैं। वहीं जिम जाने वाले लोगों के लिए अंडे सबसे पसंदीदा फूड होता है। इन्हें उबालने में ना तो मेहनत करनी पड़ती है ना ही इसके लिए किसी तरह के दूसरी ट्रेनिंग की जरूरत होती है। साथ ही यह दूसरे प्रोटीन स्रोतों के मुकाबले बेहद सस्ते भी होते हैं।

लेकिन एक सवाल अक्सर लोगों के जेहन में चलता रहता है कि आखिर उबले हुए अंडे का सेवन कितनी देर बाद तक किया जा सकता है। साथ ही लोगों के मन में बात यह भी रहती है कि अधिक देर तक उबले अंडों को सुरक्षित कैसे रखा जा सकता है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से उबले अंडों से जुड़ी कई भ्रांतियां भी दूर करेंगे.

अंडे के अंदर एक या दो नहीं बल्कि कई पोषक तत्व, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। अंडे में प्रोटीन, विटामिन ए, बी-6, बी-12, प्रोटीन, एमिनो एसिड, सेलेनियम और अनसैचुरेटेड फैटी एसिड जैसे गुण मौजूद होते हैं। यह व्यक्ति के संपूर्ण स्वास्थ्य और शारीरिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। अंडे का सेवन, आमलेट, हाफ फ्राई, और उबालकर भी किया जा सकता है।

अंडों को उबालने के बाद अगर ज्यादा देर तक सेवन नहीं किया जा रहा, तो जरूरी है कि आप इसके छिलके को ना उतारें। क्योंकि ऐसा करने से अंडे की अंदरूनी परत खुल जाएगी और वह हवा के साथ खतरनाक बैक्टीरिया के संपर्क में भी आ सकते हैं।जब आपने अंडे उबाल लिए हों तो इन्हें तुरंत ठंडे पानी में रख दें और ठंडा होने दें।

जब यह ठंडे हो जाएं तो इन्हें एक सूखे कपड़े से पोछें।अब इन्हें आप सुरक्षित करने के लिए फ्रिज के अंदर रख सकते हैं। अगर आप इन्हें जल्दी ही फ्रीज में रख देते हैं तो यह खराब बैक्टीरिया के संपर्क में आने से बच जाते हैं। दरअसल जब उबले अंडों को 4 डिग्री से नीचे के तापमान पर रखा जाता है, तो इसमें बैक्टीरिया कम गति से बढ़ता है।

उबले हुए अंडों को अधिक से अधिक केवल दो ही घंटे तक रूम टेम्परेचर में रहने दें। इसके बाद इन्हें फ्रिज में रख दें।

अंडों को आप किसी एयर टाइट कंटेनर में बंद करके रख सकते हैं। साथ ही इन्हें डोर में ना रख कर अंदर के शेल्फ में ही रखें। इससे इनका तापमान एक जैसा ही बना रहेगा। जबकि फ्रिज के दरवाजों पर रखने से इनका तापमान बार – बार बदल सकता है।

उबले अंडों को फ्रिज में रखने से आपको इनमें से बदबू आ सकती है, जो हाइड्रोजन सल्फाइड की वजह से आ रही होती है। यह गैस तब भी बनती है जब अंडों को उबाला जाता है। लेकिन यह किसी भी तरह से नुकसानदायक नहीं होती।

ध्यान रहे कि आप उन्हें फ्रिजर में ना रखें। ऐसा करने से यह अधिक सख्त हो जाएंगे और इनका स्वाद भी थोड़ा अजीब हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *