“पंछी, नदिया, पवन के झोंके, कोई सरहद ना इन्हें रोके ” कुछ भारतीय और पाकिस्तानी, सरहदों की सीमाओं को ना मानते हुए सभी मान्यताओं को तोड़ते हुए, जो विवाह के बंधन में बंध गए .आज हम आपको उन प्रमुख भारतीय और पाकिस्तानी चेहरों के बारे में बताते हैं जिन्होंने शरहद की सीमाओं को लांघकर शादी की हैं।

VS CHAUHAN KI REPORT

कुछ भारतीय और पाकिस्तानी जिन्होंने सरहदों की सीमाओं को ना मानते हुए सभी मान्यताओं को तोड़ते हुए विवाह के बंधन में बंध गए.

भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी तनाव की खबरें सामने आती हैं तो सड़क से सोशल मीडिया तक लोग भारतीय पूर्व टेनिस सुपरस्टार सानिया मिर्जा पर निशाना साधना शुरू कर देते हैं। हाल ही में पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली ने भारतीय लड़की से दुबई में शादी की है। इस पर भी चर्चा हो रही है। ऐसे में आपके दिमाग में यह सवाल आ रहा होगा कि क्या अन्य भारतीयों ने भी पाकिस्तानियों से शादी की है। आज हम आपको उन प्रमुख भारतीय और पाकिस्तानी चेहरों के बारे में बताते हैं जिन्होंने शरहद की सीमाओं को लांघकर शादी की हैं।

“पंछी, नदिया, पवन के झोंके, कोई सरहद ना इन्हें रोके ”

दीना वाडियाः पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की बेटी दीना वाडिया ने एक भारतीय पारसी परिवार के बिजनेसमैन नेविल वाडिया से शादी की थी। दीना के अपने पिता के साथ संबंध तब तनावपूर्ण हो गए थे जब उन्होंने पारसी मूल के भारतीय नेविल वाडिया से शादी की इच्छा जाहिर की थी। इस पर मुस्लिम जिन्ना ने उन्हें काफी मनाने की कोशिश की लेकिन असफल हो गए। उनकी एक बेटा है जिसका नाम नुस्ली वाडिया है। वह भी पेशे से बिजनेसमैन हैं।

रविंद्र कौशिकः रविंद्र कौशिक कथित तौर भारतीय खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के अंडरकवर एंजेट थे। उन्हें अपने मिशन पर पाकिस्तान भेजा गया था। श्रीगंगानगर (राजस्थान) के रहने वाले कौशिक ने नाम बदलकर नबी अहमद शकीर कर लिया। फिर साल 1975 में सरहद को पार कर पाकिस्तान में पहुंच गए। इसके बाद एक अखबार में उन्हें पाकिस्तानी सेना में भर्ती का विज्ञापन दिखा। फिर वह पाकिस्तानी सेना में भी भर्ती हो गए। कौशिक ने इसके पाकिस्तान सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी के बेटी से शादी कर ली थी। हालांकि कौशिक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी और सेना ने उन्हें बाद में पकड़ लिया। उन्हें ब्लैक टाइगर का टाइटल मिला हुआ है। वहीं बॉलीवुड ने भी उनपर एक फिल्म एक था टाइगर का प्रोडक्शन किया। साल 2001 में पाकिस्तान की जेल में उनका निधन हो गया।

शीला आइरीन पंतः वह उत्तराखंड (तब उत्तर प्रदेश) के कुमाऊं इलाके में एक ब्राह्मण परिवार में जन्मीं थीं। शीला आइरीन पंत ने पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान के साथ शादी की थी। पाकिस्तान पहुंचकर पंत ने अपना नाम बदलकर राना बेगम लियाकत अली खान कर दिया। वह पाकिस्तान की फर्स्ट लेडी, सिंध प्रांत की पहली महिला राज्यपाल थीं। उनकी प्राथमिक पढ़ाई नैनीताल के वूमेन हाईस्कूल में पूरी हुई थी। 30 जून 1990 को दिल का दौरा पढ़ने के बाद उनका निधन हो गया था।

सानिया मिर्जाः 15 नवंबर 1986 को महाराष्ट्र के मुंबई में जन्मी भारत की टेनिस सुपरस्टार तब मीडिया की सुर्खियों में आ गईं जब उन्होंने अपने बचपन के दोस्त शोहराब मिर्जा से सगाई रचाई लेकिन यह ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल पाई। तलाक के बाद सानिया मिर्जा ने 12 अक्टूबर 2010 को पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ शादी कर ली। इसके बाद उनकी देश के भीतर काफी आलोचना हुई थीं। सानिया मिर्जा टेनिस की दुनिया में कई खिलाफ अपने नाम कर चुकी हैं। वह संयुक्त राष्ट्र की पीस एंबेस्डर भी हैं।

शामिया आरजूः पाकिस्तान के क्रिकेटर हसन अली ने हाल ही में हरियाणा की रहने वाली एक लड़की शादी रचाई हैं। यह शादी ऐसे समय में हुई है जब जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमला और बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है। यह शादी दोनों ने दुबई में रचाई है। रिसेप्शन अब पाकिस्तान में होगा। यह खबर इन दिनों में काफी चर्चा विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *