फ्रिज में रखा भोजन खराब होने से तो बच सकता है लेकिन क्या यह आपकी सेहत को भी खराब होने से बचा सकता है? आखिर कितने दिनों तक फ्रिज में खाना, फल और सब्जियां रखना सेहत के लिए सुरक्षित होता है ।

VSCHAUHAN KI REPORT

आजकल की भागदौड़ भरी आधुनिक जिंदगी में हर व्यक्ति के पास समय बहुत कम होता है इसलिए उसको अपने भोजन में भी समझौता करना पड़ता है.

शहर की व्यस्त जिदंगी में कई बार जब भूख लगे तब ताजा भोजन बनाना संभव नहीं हो पाता है। ऐसा अकसर वर्किंग लोगों के साथ होता है, जो समय बचाने के लिए कई बार खाना बनाकर फ्रिज में स्टोर कर देते हैं। बचे हुए खाने को फ्रिज में स्टोर करने का मकसद या तो भोजन को बर्बाद होने से रोकना होता है या फिर समय की बचत करना। फ्रिज में रखा भोजन खराब होने से तो बच सकता है लेकिन क्या यह आपकी सेहत को भी खराब होने से बचा सकता है? इस सवाल का जवाब पाने के लिए जानते हैं आखिर कितने दिनों तक फ्रिज में खाना, फल और सब्जियां रखना सेहत के लिए सुरक्षित होता है ।

चावल-
फ्रिज में पके हुए चावल 2 दिन के भीतर ही खा लेने चाहिए। फ्रिज में रखे चावलों का सेवन करने से पहले उन्हें कुछ देर कमरे के तापमान पर रख लें। उसके बाद चावलों को अच्छी तरह गर्म करने के बाद ही खाएं।

पेट दर्द का कारण बन सकती है पुरानी रोटी-
अगर आप गेहूं की रोटी को फ्रिज में रख रहे हैं तो रोटी बनने के 12 से 14 घंटे के अंदर ही उसे खा लेना बेहतर होता है। ऐसा न करने पर उसकी पौष्टिकता खत्म होने के साथ वह आपके लिए पेट दर्द का कारण भी बन सकती है।

कितने दिन के भीतर कर लें दाल का सेवन-
अगर खाने में दाल बच गई है और आपने उसे खराब होने से बचाने के लिए फ्रिज में रखा हुआ है तो उसका सेवन 2 दिन के भीतर कर लें। 2 दिन के बाद फ्रिज में रखी दाल का सेवन करने पर यह पेट में गैस बनाने लगती है।

कटे हुए फलों को कैसे रखें-
कई बार कटे हुए फल बच जाते हैं।  ऐसे में बाद में इनका उपयोग करने के लिए लोग उन्हें फ्रिज में रख देते हैं। लेकिन हर फल को खाने का एक निश्चित समय होता है। उसके बाद यह फल दूषित हो जाता है।

छह घंटे से ज्यादा नहीं टिकेगा पपीता-
अगर आपने कटा हुआ पपीता फ्रिज में स्टोर किया है तो आपको छह घंटे  के अंदर ही उसका उपयोग कर लेना चाहिए। चाकू लगने  के 8 घंटे बाद तक पपीता दूषित होना शुरू हो जाता है।  इसे 12 घंटे बाद खाएंगे तो यह कटते वक्त जितना गुणकारी था, इस समय उतना ही हानिकारक हो जाता है। यह आपके शरीर के लिए धीमे जहर की तरह काम कर सकता है।

सेब और अन्य फल-
सेब को यदि काटने के बाद ज्यादा देर तक रखा जाए तो उसमें ऑक्सीडाइजेशन होने लगता है। इससे उसकी ऊपरी परत काली होने लगती है। हालांकि इसमें कोई खास नुकसान नहीं है। लेकिन सेब को कटने के बाद 4 घंटे के अंदर ही खा लेना बेहतर होता है। वैसे किसी भी फल को अगर आपने काट दिया है तो उसे 6 से 8 घंटे के बाद नहीं खाना चाहिए। लंबे समय तक फ्रिज में कैसे बनाए रखें खाना फ्रेश- 
अकसर लोग फ्रिज के एक ही शेल्फ पर कच्ची सब्जियों के साथ उसी के बराबर में पका हुआ खाना रख देते हैं। ऐसा करने से फ्रिज में बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं और खाना जल्दी खराब हो सकता है। कच्चे और पके हुए खाने को अगल शेल्फ में बर्तनों से ढंककर रखने से कच्चे खाने का बैक्टीरिया पके खाने को दूषित नहीं कर पाता। बेहतर होगा कि आप पके हुए भोजन को स्टील के टिफिन में बंद करके रखें।

फ्रिज में फल और सब्जी रखने का भी एक निश्चित समय होता है। इस समय अवधि के पूरा होने से पहले ही व्यक्ति को उसका सेवन कर लेना चहिए। तभी उसमें मौजूद पौषक तत्व शरीर को मिल पाते हैं।

फ्रिज में रखे फल और सब्जी का सेवन इतने दिन में कर लेना चाहिए ज्यादा दिन तक रखेंगे तो फल और सब्जी की पौष्टिकता खत्म हो सकती है.

सेब-4-6 हफ्ते
चेरी- 7 दिन
ब्लूबेरी, रास्पबेरी, स्ट्रॉबेरी , ब्लैकबेरी -3-6 हफ्ते
-खट्टे फल-1-3 हफ्ते
-अंगूर- 7 दिन
-तरबूज-खरबूज- बिना कटे-2 हफ्ते,  कटा हुआ- 2-4 दिन
-अनानास-5-7 दिन
-बीन्स-3-5 दिन
-कॉर्न-1-2 दिन
-खीरा-4-6 दिन
-बेंगन-4-7 दिन
-मशरूम-3-7 दिन

यह सभी जानकारियां सामाजिक ज्ञान और डॉक्टर की सलाह पर आधारित है लेकिन आप अपने डॉक्टर से पूर्ण सलाह ले सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *