सस्ता हुआ सोना, चांदी में आई भारी गिरावट, जानिए रेट

रुपये में बढ़त के चलते सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सोने के भाव में 80 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से अब सोने की कीमत 40,554 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। गौरतलब है कि गुरुवार को सोना 40,634 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

सोने के साथ ही चांदी के भाव में भी शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में शुक्रवार को 200 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से चांदी का भाव 47,695 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। गौरतलब है कि चांदी गुरुवार को 47,895 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में कमी के चलते चांदी के भाव में यह गिरावट आई है।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के देवर्श वकील ने कहा कि जोखिम के कम होने, इक्विटीज में तेजी आने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में कमी के चलते सोने में गिरावट देखी गई है। वहीं, रुपये में मजबूती घरेलू स्तर पर सोने की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण रहा है।

भारतीय रुपया शुक्रवार को एक डॉलर के मुकाबले 14 पैसे मजबूत होकर 71.07 पर ट्रेंड कर रहा था। क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट और वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के कारण रुपये में मजबूती आई है।

वैश्विक स्तर की बात करें, तो शुक्रवार को सोना 1,551 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.93 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *